कोसी कॉलेज के हिस्ट्री प्रोफेसर प्रभात सर शिक्षक दिवस पर बने छात्र-छात्राओं के आदर्श, पढ़ाने का अनोखा अंदाज_




कोसी कॉलेज के हिस्ट्री प्रोफेसर प्रभात सर शिक्षक दिवस पर बने छात्र-छात्राओं के आदर्श, पढ़ाने का अनोखा अंदाज_


_छात्रा रुखसार फातिमा और राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर उद्घोषक समाजसेवी आमिर भाई ने की सराहना, कहा - शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं_


_खगड़िया / मुंगेर।_ कोसी कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रोफेसर _प्रभात सर_ शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र एवं छात्राओं के लिए आदर्श बने हुए हैं। अंग्रेजी में एक कहावत है कि _खूबसूरत वही जो खूबसूरत काम करे,_ ऐसी ही क्वालिटी लिए हुए खगड़िया जिले के प्रभात सर हैं जिनके पढ़ाने का अंदाज छात्र-छात्राओं को खूब समझ में आता है।


प्रभात सर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ जीवन जीने की शैली, अनुशासन, विषम परिस्थिति में किस तरह निकला जाए और चुनौती भरा जीवन किस तरह जिया जाए, इसका भी पाठ पढ़ाते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में भी उनका योगदान अतुलनीय है। जब कभी पता चलता है छात्र एवं छात्राओं को आर्थिक समस्या के वजह से एडमिशन में दिक्कत हो रही है तो अपने पॉकेट से गुप्त रूप से सहयोग कर अद्भुत योगदान देने का भी कार्य कर रहे हैं


जिसकी प्रशंसा उनकी छात्रा _रुखसार फातिमा_ और राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर उद्घोषक एवं समाजसेवी _आमिर भाई_ भी करते हैं। आमिर भाई का कहना है कि _मैं प्रभात सर से मिला नहीं हूँ, लेकिन उनकी बातों से, उनकी पढ़ाई से जो भी मैंने सुना है, मैं बहुत प्रभावित हूँ।_


जहाँ आज पूरा देश डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मना रहा है, वहीं प्रभात सर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत एवं आदर्श हैं। ऐसे शिक्षक को हम कुछ करें न करें, उनको दुआओं में याद रखें, उनको सम्मान दें एवं उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ